पिछोर: ग्राम धर्मपुरा में पहुंचे विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी:तपती दोपहर में लगाई जन चौपाल,दर्जनों समस्याओं का मौके पर निपटारा
जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में एसी-कूलर का सहारा ले रहा है,तब पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी तपती दोपहर में गांव-गांव जाकर जनता का दुख-दर्द बांट रहे हैं। गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे विधायक ने ग्राम धर्मपुरा में चौपाल लगाई और 'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को जमीन पर उतारा। कन्याओं का पूजन कर जनसुनवाई शुरू की। मौके पर समस्याओं का किया निराकरण