परबत्ता: अगुवानी में भाई बना भाई का दुश्मन, कुल्हाड़ी से हमले में एक गंभीर, गांव में मचा हड़कंप
परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत के अगुवानी गांव में शनिवार को भाई-भाई के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घायल की पहचान बागो सिंह के 40 वर्षीय पुत्र निवास सिंह के रूप में