शहपुरा: चौरई गांव के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, एक युवक घायल, शहपुरा अस्पताल में इलाज जारी
जबलपुर जिले के चौरई गांव के पास अज्ञात वाहन में मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में मोटरसाइकिल में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात 10:00 मोटरसाइकिल में सवार होकर युवक जबलपुर से ढोढा जा रहा था उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया और घायल हो गया ।