जबलपुर: 31 मार्च को हिंदू सेवा परिषद निकालेगी भव्य गदा यात्रा, पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
जबलपुर में हिन्दू सेवा परिषद् के द्वारा 31 मार्च को भव्य "गदा यात्रा" का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा प्रातः 11 बजे नौदरा ब्रिज स्थित श्री हनुमान मंदिर से शुरू होकर करमचंद चौक, तुलाराम चौक, फलमंडी, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, लाईगंज, सुपर मार्केट, मालवीय चौक होते हुए सिविक सेंटर में सम्पन्न होगी ।