चकरनगर: सहसों इलाके में दिनदहाड़े अवैध मौरंग परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, माफियाओं में हड़कंप
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मध्यप्रदेश से अवैध मौरंग लेकर सहसों इलाके में परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर ट्राली को सहसों पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया है।इस कार्रवाई को होता देख खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन मध्य रात्रि के समय अवैध मौरंग के आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्राली सहसों इलाके में परिवहन करते है।