बालाघाट: नगर मुख्यालय में दीपावली पर चौक-चौराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की
दीपावली पर्व के अवसर पर नगर मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला और लोगों से सहयोग की अपील की। सोमवार शाम करीब 7 बजे प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दीपावली का पर्व अच्छे से मनाए।