चूरू: भालेरी रोड पर फिर हुआ हादसा: कलेक्ट्रेट के पास खतरनाक चढ़ाई बनी दुर्घटनाओं का कारण, ट्रक शोरूम परिसर में घुसा
Churu, Churu | Jul 3, 2026 चूरू शहर के भालेरी रोड स्थित कलेक्ट्रेट के पास सड़क की खतरनाक चढ़ाई एक बार फिर हादसे की वजह बनी। 2 जुलाई को यहां एक दस चक्का ट्रक चढ़ाई चढ़ते समय अचानक असंतुलित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया और पास स्थित एक शोरूम की पार्किंग में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि पार्किंग में बने टीनशेड को नुकसान पहुंचा।