छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें स्थापना दिवस पर सक्ती जिले में कलेक्ट्रेट परिसर के समीप आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में हुआ। दीप प्रज्वलन और आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में सांसद जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।