प्रतापपुर: प्रतापपुर में जमीन विवाद को लेकर पत्थरबाजी, 6 घायल, धारा 144 लागू
प्रतापपुर बाजार में मंगलवार शाम जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। इस हिंसक झड़प में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपद्रव के दौरान डोमन ठाकुर के सैलून का शीशा भी टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और