डंडई: नौडीहा स्कूल में शिक्षा का महाकुंभ, SDM संजय कुमार ने बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बनाया रोडमैप
Dandai, Garhwa | Dec 23, 2025 डंडई प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नौडीहा में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे से विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन बड़े ही उत्साह और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा एसडीएम संजय कुमार का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिक्षा के प्रति जागरूकता से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत..