मदनपुर: चेइ नवादा के सरपंच ने कहा, बरसात में सूखे जैसे हालात! भूजल स्तर गिरने से किसानों की चिंता बढ़ी, धान रोपनी पर संकट
मदनपुर प्रखंड की चेई नवादा पंचायत के पलकिया गांव समेत आसपास के कई गांवों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से भूजल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। इससे किसानों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी गहरी चिंता व्याप्त है। खेतों की सिंचाई के लिए किसान समरसेबल बोरिंग पर निर्भर हैं, जिसके कारण भूजल तेजी से नीचे जा रहा है। पलकिया निवासी एवं चेई नवादा पंचायत के सरपंच परमानन्द सिं