केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा पायस मिशन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का समापन जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने किया। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन कर आधार कार्ड, सुकन्या समृद्धि, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की जानकारी ली। बच्चों में चित्रकला, निबंध, खेल व क्विज प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया।