हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 108 एंबुलेंस की मदद से कराया गया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर मथुरा की ओर से हाथरस आ रहे बाइक सवार गांव सिधामई निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक मनीष पुत्र चमन खान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।