हेरहंज: मोहनपुर गांव: हाईवा की टक्कर से मवेशी की मौत, विरोध में सड़क जाम
हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा डीही मुरुप मार्ग पर मोहनपुर गांव के पास शुक्रवार की मध्य रात्रि में हाइवा वाहन के धक्के से एक मवेशी की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 1 घंटे तक सड़क जाम रखा। जिस कारण डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोलियरी से बालूमाथ के कुसमाही रेलवे कोयला साइडिंग तक होने वाली कोयला परिवहन का कार्य ठप हो गया।