कटनी ग्रामीण: रीठी बाईपास पर पुलिस का सख्त एक्शन, नशे में वाहन चलाने वालों पर हुई कार्रवाई
कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर स्थित रीठी बाईपास पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की।