कर्वी: चित्रकूट में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
चित्रकूट के कसहाई रोड में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सुबह 10:45 बजे घायल चालक राममोहन ने बताया कि कर्वी आते समय पीछे से आए ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।