मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में जमीन विवाद में गोली लगने से घायल गुड्डू तिवारी का रांची में सफल ऑपरेशन, हालत खतरे से बाहर
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा मोहल्ले में जीएलए कॉलेज गेट के समीप जमीन विवाद में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय गुड्डू तिवारी उर्फ संजय कुमार तिवारी का रांची के एक निजी अस्पताल में रविवार को सफल ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने उनके शरीर से गोली सुरक्षित रूप से निकाल दी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बा