बिहार: समस्ती गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास घायल अवस्था में मिला बाइक सवार व्यक्ति, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Bihar, Nalanda | Dec 24, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के समस्ती गांव के रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक जख्मी हालत में एक बाइक सवार को 112 की पुलिस इलाज के लिए सोमवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे लाया सदर अस्पताल। 112 के पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि समझती रेलवे क्रॉसिंग के समीप जख्मी हालत में एक व्यक्ति गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।