चित्तौड़गढ़: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सेमलपुरा मोड़ स्थित राजकीय विद्यालय के खिलाड़ियों से की मुलाकात
सेमलपुरा मोड़ स्थित राजकीय विद्यालय के नन्हें खिलाड़ी रोज़ाना 2-3 घंटे अभ्यास कर अपने खेल को निखार रहे हैं। मंगलवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विद्यालय पहुंचकर खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया और उनके सपनों व खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी लगन और मेहनत ही सफलता की कुंजी हैं।