नैनीताल: मां नंदा सुनंदा की भक्तजनों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा,हजारों श्रद्धालु ने नम आंखों से दी विदाई
मां नंदा सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा की गई,जिसमें हजारों भक्तजनों और सैलानियों ने भाग लिया।सुबह 6 बजे देवी पूजन से शुरू होकर12:30 बजे शोभा यात्रा ने नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों की ओर रुख किया।शोभा यात्रा की शुरुआत मां नयना देवी मंदिर से हुई।इसके बाद यह यात्रा मस्जिद तिराहे, सारदासंग भवन,रिक्शा स्टैंड,मल्लीताल माल होते हुए ठंडी सड़क में विसर्जित की गई।