नैनीताल: जिले में हुई बारिश से 62 मोटर मार्ग में मलवा आने से यातायात व्यवस्था ठप, 5 राज्य मार्ग और 54 ग्रामीण मार्ग शामिल
जिले में हुई बारिश से 62 मोटर मार्ग में मलवा आने से यातायात व्यवस्था ठप हो चुकी है। जिसमें 5 राज्य मार्ग के साथ ही 54 ग्रामीण मोटर मार्ग और अन्य मार्ग शामिल है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मार्गों में जेसीबी मशीनें लगाई गई है। जल्द ही मार्ग को खोल दिया जायेगा।