नैनीताल: मां नंदा देवी महोत्सव के तहत मां नंदा-सुनंदा के डोले का नगर भ्रमण शुरू, विधि विधान से नैनीझील में होगा विसर्जन
मां नंदा देवी महोत्सव के तहत मां नंदा-सुनंदा के डोले का नगर भ्रमण शुरू हो गया है। जिसके बाद विधि विधान से नैनीझील में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इधर भक्तों ने नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को विदाई दी। रविवार को मूर्तियों के विसर्जन से पूर्व की मां नयना देवी मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए।