बीकानेर: छतरगढ़ इलाके में पुलिस ने की वाहनों की विशेष चेकिंग, 50 से अधिक वाहनों पर लगाया जुर्माना
राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत आज छतरगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहनों का चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। इस दौरान हेलमेट न पहनने वाले,सीट बेल्ट न लगाने वाले तथा वाहनों के कागजात न रखने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।