चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के जोड़वड़ के पास धर्मशाला महंता खास निवासी सोनू कुमार पर गांव के ही संजीव कुमार उर्फ शिंदा ने पत्थर से हमला कर दिया। हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।