छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में भारत विकास परिषद का तीन दिवसीय संस्कार शिविर सम्पन्न हुआ
भारत विकास परिषद् शाखा के तत्वावधान में राधाकृष्ण इंग्लिश अकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय संस्कार शिविर का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। यह शिविर बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, स्वास्थ्य और नैतिकता का बीजारोपण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन क