कांडी: स्कूटी के विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
Kandi, Garhwa | Jun 25, 2026 गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के ढबरिया गांव से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां महज स्कूटी चलाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। मामला ढबरिया गांव का है, जहां कलाम अंसारी के पुत्र शमशाद अंसारी का अपनी ही बहन के साथ बुधवार शाम को स्कूटी चलाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच हुई इस कहासुनी से