मंझिआंव: मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल, सोनपुरवा गांव में हुई हादसा, बेटे की शादी से पहले मातम
मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव स्थित मुख्य सड़क पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान सोनपुरवा निवासी मोबिना बीवी (45), पति हादी खां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोटर