राजगढ़: लम्बोर बड़ी की बॉक्सर गजल फगेडिया ने आज फिर जीत हासिल की, फाइनल में पहुंची, इंडिया नेशनल कैम्प के लिए भी क्वालीफाई किया
Rajgarh, Churu | Apr 10, 2026 गजल फगेड़िया उत्तरप्रदेश की जागृति को 4-1 से एकतरफा हराकर फाइनल में पहुंची और इंडिया नेशनल कैम्प के लिए भी क्वालीफाई किया। चूरू जिला बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष मनोज पूनिया ने बताया कि नागपुर महाराष्ट्र में चल रही 7वीं बॉयज/गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ष में लंबोर बड़ी की गजल फगेडिय़ा ने 60KG भार वर्ग में यह जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है।