खिरकिया: खिरकिया मंडी में लगेगा तौल कांटा, टेंडर जारी, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
जिले की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषि उपज मंडी खिरकिया परिसर में तौल कांटा स्थापित किए जाने हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है। यह निर्णय लंबे समय से किसान संगठनों द्वारा की जा रही मांग के बाद लिया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।