बरही: बरही के पांचमाधव में टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, दो लोग घायल
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचमाधव के नजदीक ब्लैक रंग के स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या jh09 बीई7802 पलट गई। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान विवेक कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पिता पालो यादव एवं विक्की यादव उम्र 26 वर्ष पिता अर्जुन यादव बोकारो निवासी के रूप में हुई है। जिनका इलाज बरही अनुमंडली अस्पताल में किया जा रहा है।