सांगानेर: जयपुर में सवारियों से भरी रोडवेज बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, हादसे में युवक की हुई मौत, ड्राइवर बस लेकर फरार
जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज बस के स्कूटी सवार एक युवक को रौंदने का मामला सामने आया है। जानकारी के स्कूटी को साइड से टक्कर मारने के बाद सवारियों से भरी बस को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं गलतागेट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।