इटावा: बढ़पुरा इलाके के युवक की नहर में डूबकर मृत्यु मामले में परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि चेक वितरित की गई
Etawah, Etawah | Jun 2, 2026 इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरा रेवाड़ी के रहने वाले अर्जुन सिंह नहर में डूबने से मृत्यु मामले में परिजन को सहायता राशि चेक वितरित की गई है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे गांव में सदर बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया ने 4 लाख रुपए सहायता राशि के रूप में चेक वितरित की है इस मौके पर सदर एसडीएम समेत अन्य लोग मौजूद रहे है।