पट्टी: कंजा सराय गुलामी गांव के पास बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, प्रयागराज रेफर
कंजा सराय गुलामी गांव के पास एक अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, फिर प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज और अंत में प्रयागराज के स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना रविवार शाम को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव के पास हुई। कंजा सराय गुलामी