कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित अरमान हॉस्पिटल में कई बार मौत हो चुकी है, इसके अलावा एसडीएम पर एक बार हमला हुआ था इसके साथ ही एक महिला से छेड़खानी भी हो चुकी है। मंझनपुर में सीएमओ संजय कुमार ने बताया कि अरमान हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने छापा मारा है हॉस्पिटल के संचालक से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।