सिंगरौली: मुख्यमंत्री मोहन यादव के 7 मार्च को जिले में आगमन को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली जिले में 7 मार्च को आगमन होगा। कलेक्टर श्री अरूण परमार एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी सहित अधिकारियों द्वारा एनसीएल ग्राउड बिलौली में पहुंच कर कार्यक्रम स्थल सहित एनसीएल मैदान हर्रई में बनाये गये हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल सहित पार्किंग स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें।