मिथिलांचल क्षेत्र के लोगों को पटना जाने के लिए एक और नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। इस ट्रेन की सेवा 15 अगस्त यानी गुरुवार से शुरू होगी। ट्रेन दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। जिससे इस रूट के लोगों को पटना पहुंचना और आसान हो जाएगा।