समस्तीपुर: चूड़ा बदाम बेचकर अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को रामनगर बांध पर मारपीट कर ₹12000 छीना
समस्तीपुर जिले के रामनगर के रहने वाले प्रकाश कुमार चूड़ा बदाम बेचकर अपने घर लौट रहे थे। बांध पर 15, 20 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें मारपीट करते हुए ₹12000 छीन लिया। प्रकाश कुमार जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।