ग्राम पंचायत समनापुर में नशा मुक्ति संगठन की महिलाओं ने ग्राम में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ रैली निकाल कर अपना विरोध जताया है ग्राम की महिलाओं ने ग्राम पंचायत में एकत्रित होकर शराब के खिलाफ ग्राम में रैली निकाली वहीं सरपंच शिवनाथ मरावी ने कहा कि हम जल्द ही पंचायत में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लेंगे की शराब बेचते हुए पकड़े जाने पर ₹50000 जुर्माना लगाया जाएगा।