कवर्धा: चिटफंड आरोपियों पर कसा शिकंजा, ASP ने एसपी कार्यालय में बैठक कर स्थायी वारंट तामिली में तेजी लाने के दिए निर्देश
कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुधवार कि दोपहर 02 बजे आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने की। बैठक में चिटफंड मामलों के त्वरित निराकरण, स्थायी वारंटों की अधिकतम तामि