कटनी ग्रामीण: सेफ क्लिक, सुरक्षित भविष्य" : बिलहरी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान
कटनी जिले के बिलहरी क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के खतरे, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल भुगतान से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी।