सोमवार को करीब12 बजे नर्मदापुरम पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय मे साइबर जागरूकता व महिला सुरक्षा पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने छात्रो को साइबर अपराधो,सोशल मीडिया के खतरो और महिला हेल्पलाइन के बारे मे जानकारी दी।SP ने छात्रो को साइबर अपराधो से बचने के लिए ऑनलाइन सुरक्षा के उपायो के बारे मे बताया।