विदिशा नगर: आधी रात में तेज आंधी और हवा से कई जगहों पर नुकसान, गिरे पेड़, मौसम हुआ ठंडा, गर्मी से मिली राहत
मई के आखिर मे नौतपा के बीच तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था, लोगो को भीषण गर्मी मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे मे आधी रात अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ, तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी भी चली, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी सूचना है। इस तेज आंधी और हवा की वजह से कई जगहों पर छप्पर उड़ गए, कुछ पेड़ भी गिरे। गर्मी से मिली राहत।