चक्रधरपुर रोड के अरगुंडी-सराइड के पास रविवार देर रात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि कोटसोना गांव निवासी जयपाल होनहागा मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, इसी दौरान अरगुंडी के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।