सहारनपुर: अप्रैल में मौसम बदला, बारिश और ठंडी हवाओं से गर्मी से मिली राहत, किसानों की चिंता बढ़ी, फसल पर संकट गहरा
सहारनपुर में मंगलवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। अप्रैल माह में जहां आमतौर पर तेज गर्मी शुरू हो जाती है, वहीं इस बार लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। बुधवार सुबह 9 बजे भी आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।