CM साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये अंतरित किए। योजना के तहत अब तक 29 किश्तों में कुल 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे हितग्राहियों के खातों में भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई पहचान बन रही है तथा राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
#MahtariVandanYojana #CMVishnuDevSai #Chhattisgarh #WomenEmpowerment #CGPrimeTimeNews