जगाधरी: अमादलपुर में बकरियों की चोरी में इस्तेमाल हुई गाड़ी को मालिक ने बुढ़िया साहिब गुरुद्वारा के सामने पकड़ा, चालक हुआ फरार
अमादलपुर गांव में एक सप्ताह पहले घर से 15 बकरियां चोरी हो गई थी। जिसमें सीसीटीवी कैमरे के अंदर स्कॉर्पियो गाड़ी कैद हुई थी जिसमें बकरियों को चोरी किया गया था। आज मलिक ने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी को सर्विस करते हुए बुढ़िया साहिब गुरुद्वारा के सामने पकड़ लिया। मलिक को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया मगर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।