जगाधरी: खुण्डेवाला में एक पेपर में फेल होने के कारण घर से लापता हुआ लड़का, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
परिवार वालों ने बताया कि कल उसका 10+2 का रिजल्ट आया था। जिसमें उसकी एक पेपर में री आई थी उसके बाद से लड़का बिना बताए घर से कहीं लापता हो गया है। उनको डर है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए जिसको लेकर पूरा परिवार परेशान है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को देकर लोगों से भी ढूंढने की अपील की है।