जगाधरी: सिख समुदाय के लोगों ने एक युवक पर लगाया गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, जगधारी थाने में दी शिकायत
सिख समुदाय के लोगों ने जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा से मुलाकात करते हुए शिकायत में बताया कि उनके गुरु को लेकर सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति के द्वारा गलत टिप्पणी की गई है। जिससे सिख समुदाय के लोगों में रोष है। इसको लेकर उन्होंने लिखित शिकायत देकर के उसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।