जगाधरी: हड़तान गांव के पास से 360 शराब की बोतलों के साथ एक युवक को सीआईए -2 की टीम ने किया गिरफ्तार
चुनाव के मध्य नजर शराब की सप्लाई करने वालों को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्त नजर आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर हड़तान गांव के पास से सीआईए-2 की टीम ने एक कार से 360 शराब की बोतले बरामद की है। जिसमें बोतल के साथ आधे व पव्वे भी शामिल है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। युवक की पहचान छछरौली के दीपक के रूप में हुई है।