कमतौल थाना पुलिस ने कांड संख्या 280/25 के प्राथमिकी अभियुक्त हलखोरी दास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हलखोरी दास पिता विलास दास, साकिन माधो पट्टी, थाना कमतौल, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मामले में पुलिस लगातार निगरानी रख रही थी। सक्रिय छापेमारी अभियान के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।